जमकर हुई मारपीट, 8 घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे की बारी गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में रघुवीर सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह, देवनाथ सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह, भोला सिंह के पुत्र अप्पू सिंह, बघौना गांव निवासी मुख्तार सिंह के पुत्र सत्यम कुमार सिंह व योगेंद्र सिंह के पुत्र गोलू कुमार सिंह शामिल हैं। पीड़ितों ने घटना की सूचना चैनपुर पुलिस को दी है।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही गंगपुर सिसवन गाँव में गुरुवार को दो पक्षों के आपसी विवाद में हुई। मारपीट की घटना दो महिलाओं सहित तीन घायल हो गए।घायलों में गंगपुर सिसवन निवासी मनसा देवी, ललिता देवी, हिरालाल साह सामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।