बीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, 6 लोगो ने कटाई एनआर।
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर चलने वाले कार्यों की समीक्षा। सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को दिन के 2:00 बजे के करीब पंचायत स्तर पर चलने वाले कार्यों की समीक्षा की समीक्षा के दौरान पंचायत सरकार भवन, विद्युत पत्र का भुगतान सोलर लाइट का भुगतान सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। मौके पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड पंचायत राज अधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
वहीं सिसवन में पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा 3 सदस्य पद के लिए लोगो ने कटाई एनआर। सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्स में पैक्स चुनाव होने हैं, जिसको लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं नामांकन से पहले अध्यक्ष पद को लेकर 3 तथा सदस्य पद के लिए 3 लोगो ने मंगलवार एनआर रसीद कटाया।इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।