धर्म अध्यात्म: उत्सव मेला
बड़हिया के इंदुपुर में नवरात्र पूजा की कहानी!
✍️ राजीव कुमार झा
/// जगत दर्शन न्यूज
बड़हिया (लखीसराय): इंदुपुर में नवरात्र पूजा की शुरुआत बड़हिया बाजार के किसी साहू जी के सौजन्य से शुरू हुई। यह आजादी से पहले की बात है और साहू जी के साथ गांव में दुर्गा पूजा के इस आयोजन में महावीर सिंह भी शामिल थे। इसके बाद गांव के लोग हरेक साल दुर्गा प्रतिमा पूजन करने लगे। इसके काफी सालों बाद इस दुर्गा प्रतिमा जिसे बड़ी दुर्गा जी कहा जाता है, इसके बगल में छोटकी दुर्गा जी के नाम से एक और दुर्गा प्रतिमा पूजन की शुरुआत हुई। पिछले कई सालों से विजय सिंह छोटकी दुर्गा जी की प्रतिमा पूजन का काम संभाल रहे हैं। विजय सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर इंदुपुर में नाट्योत्सव भी शुरू किया और इंदुपुर के युवा इसमें हर साल उत्साह से भाग लेते हैं।