सशक्त महिला सशक्त समाज "आवाज दो": आज लड़कियां बात करेंगी प्रशासन से!
सारण (बिहार): सारण पुलिस प्रशासन एवं DLSA की ओर से बालिकाओं के साथ हो रहे शोषण एवं अत्याचार के रोक-थाम हेतु तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक मुहिम सशक्त महिला सशक्त समाज "आवाज दो" कार्यक्रम का शुभारंभ अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर आज शुक्रवार को समय 11:00 बजे पूर्वाहन में प्रेक्षागृह, सारण में किया जाएगा। इस अवसर पर सारण जिला के छात्राएँ सम्मिलित हो कर अपना विचार एवं पक्ष रख सकती हैं। इस संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सारण, जिला पदाधिकारी सारण एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारण की गरिमामयी उपस्थिती में संचालित किया जाएगा। महिलाएँ / छात्राएँ से संबंधित किसी भी शिकायत के निराकरण हेतु हेल्पलाईन नं0-9031600191, डायल-15100 एवं डायल-112 पर संपर्क कर सकती है। इसमें सभी मीडिया बंधु भी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।