आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों ने गांधी बन दिया सत्य और अहिंसा का संदेश!
सारण (बिहार): जिले के माँझी प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया विश्व अहिंसा दिवस। इस दौरान माँझी प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 295, माली टोला में गांधी जयंती के अवसर विश्व अहिंसा दिवस मनाया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।इस दौरान सेविका सोनी रानी तथा सहायिका सलमा बेगम ने उनके कृत्य पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में हमेशा अनुशासित रहने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि उनके रास्ते पर चल कर ही हम अपने राष्ट्र को शिखर पर पहुंचा सकते हैं। वहीं उन्होंने अपने संबोधन के अंत में अपने द्वारा रचित एक गीत भी प्रस्तुत किया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि उनका प्रत्येक कथन आज के समाज में प्रासंगिक है। सेविका सोनी रानी ने गांधी जी के जीवन से संबंधित वाक्य को बताते हुए कहा कि हमे अपने आस पास स्वच्छता पर ध्यान देने चाहिए। बच्चो के समक्ष सत्य, अहिंसा और प्रेम के प्रयोग का जिक्र करते हुए बच्चो को भी सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं छात्र अर्पित आर्यन ने गांधी जी का रोल किया और फिज़ा खातून से कस्तूरबा गांधी का रोल किया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के सारे बच्चों ने भाग लिया। रंगोली और ब्लैकबोर्ड आर्ट के जरिए लोगो से भी सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की गई। स्वच्छता ही सेवा है इसी नारे के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।