झाड़ी में छुपा रखा था गांजा, गिरफ्तार!
सारण (बिहार): डेरनी थानान्तर्गत धनौती ब्रह्मस्थान के पास से कुल-4.750 कि०ग्रा० गांजा जप्त कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को डेरनी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम धनौती ब्रह्मस्थान के पास गांजा जैसा मादक पदार्थ लाकर झाड़ी में छुपाकर रखा है।
उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए धनौती ब्रह्मस्थान पहुँच कर छापामारी किया। छापामारी के कम में कुल-4.750 कि0ग्रा0 गांजा जप्त कर 1. राजा सिंह, पिता उपेन्द्र सिंह, सा०- रतनपुरा वसंत, थाना- अवतारनगर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में डेरनी थाना कांड संख्या- 219/24, दिनांक- 16.10.2024 धारा 20 (बी) (ii) (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया है। इसमें संलिप्त कारोबारियों / माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :- पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी थानाध्यक्ष डेरनी थाना एवं डेरनी थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।