सिसवन में मारपीट, दस लोग घायल।
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों में सोना देवी व उनका पुत्र विकास कुमार साह, बिगन साह का पुत्र लक्ष्मण साह व उसकी पत्नी ज्ञान्ति देवी, रधुनी तुरहा का पुत्र अमरजीत साह उसकी पत्नी, ललीता देवी, हीरालाल साह की पत्नी मंशा देवी, राजेश प्रसाद की पत्नी रूबी देवी शामिल है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गुरुवार की शाम 4:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गाव में मारपीट की एक अन्य घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में बघौना गांव के शैल देवी, रोहित कुमार शर्मा शामिल है। घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गुरुवार को दिन के 2:00 बजे जानकारी दी गई।
इसी थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव के मारपीट की एक अन्य घटना में प्यारचांद राम का पुत्र शिवशरण राम घायल हो गया। वही निरखापुर गांव में मारपीट की घटना में तारकेश्वर सिंह का पुत्र अंकित कुमार घायल हो गया। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गुरुवार को जनकारी दी।