एक उत्साहवर्धक, उर्जामयी और मनमोहक करवाचौथ व्रत!
नागपुर (महाराष्ट्र): हिंदी महिला समिति व अ.भा, ब्राह्मण महिला जागृति मंच ने संयुक्त रुप से शहर के प्रसिद्ध तनिष्क ज्वैलर के यहां एक बहुत ही खूबसूरत अनोखे रुप से करवा चौथ का उत्सव धूम-धाम से गणेश वंदना से आरम्भ कर नृत्य गीतों, करवा- चौथ से संबधित रोचक प्रश्न उत्तरों के साथ मनाया। सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ हर गतिविधियों में सहयोग- किया।
हिन्दी महिला समिति की सचिव रश्मि मिश्रा के कुशल संचालन में, गणेश वंदना से आरंभ हुए उत्साह भरे कार्यक्रम की शुरुआत हुई फिर अध्यक्षा रति चौबे ने करवा चौथ के व्रत को एक प्रेम व अपनत्व से भराव्रत बताते हुये बताया चुटकी भर सिंदूर मांग में पति से भरवा कर अनजान दो हमेशा के लिये जीवन भर के साथी हो जाते हैं। यह व्रत अहसासों से भरा हुआ है। इस व्रत की पूजा की हर वस्तु महत्व रखती है। मिट्टी का करवा, जल, गेहूं की बालियां, सूरज, चांद की वह पूजा सब धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टि से मायने रखते है। फिर हुई नृत्य की धूम जिसमें शिवांगी बाघ गीतू शर्मा, संगीता तिवारी, कोपल शर्मा, उमा पांडे, संतोष बुधराजा, मोना पुरोहित, निधी अवस्थी, सीमा काचोरे ने शिरकत किया, जिन्हें पुरस्कारों से नवाज़ा गया गीतों का समां बांधने आईं हेमलता मिश्र, अर्चना चौरसिया, माधवी शर्मा, वर्षा गुप्ता। इनको भी सुजाता दुबे की ओर से पुरस्कृत किया गया। फिर अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच की अध्यक्षा रेखा चतुर्वेदी जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपना वक्तव्य दिया।सचिव जयमाला तिवारी जी ने तनिष्क ज्वेलर्स और भारी संख्या में उपस्थित सभी बहनों का आभार माना।
तनिष्क की ओर से एक और मनमोहक कार्यक्रम किया गया और वह रहा नवरानी कलेक्शन को लांज किया जो नृत्य में पुरस्कृत विजेताओं को पहना कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम में डा. चित्रा तूर का बहुत सहयोग रहा सभी ने कार्यक्रम की सफलता पर अपनी प्रसन्नता प्रकट की इस अवसर पर बड़ी संख्या में वहां बहिने उपस्थित रही कविता कौशिक की करवाचौथ पर एक साहित्यिक कविता की प्रशंसा की गई। राष्टपति पुरस्कृत छाया श्रीवास्तव शिक्षिका इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रही। संयोजन कार्यकर्म का रति चौबे अध्यक्षा का रहा।