दहेज हत्या कांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): जिले के मढ़ौरा थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड के मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 09 सितंबर को मढ़ौरा थाना को सूचना प्राप्त हुई था कि ग्राम मुबारकपुर में दहेज की माँग को देने में असमर्थ रहने पर एक युवती की हत्या उसके ससुराल वालो द्वारा कर दी गई।
इस संबंध में मृतिका के पिता के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर मढ़ौरा थाना कांड सं0-506/24, दिनांक-09.09.24, धारा-80(2) / 238 (ए) / 3 (5) बी०एन०एस० एवं 3/4 दहेज अधि० दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुसंधान प्रारंभ किया। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:- दिलीप तिवारी, पिता- शंभू तिवारी, साकिन मुबारकपुर, थाना मढ़ौरा, जिला- सारण।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (परि०)-सह-थानाध्यक्ष मढ़ौरा थाना, पु०अ०नि० नविता रानी एवं मढ़ौरा थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।