राजद नेता सुधांशु रंजन ने अपने जन्मदिवस पर किया प्याऊ की व्यवस्था, नवजात बच्ची को दिया उपहार! कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित!
स्थानीय बाजार में अगले साल दस में चापाकाल लगाए जाएंगे: सुधांशु रंजन
सारण (बिहार): विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता सुधांशु रंजन ने अपने जन्मदिवस पर जिले के जलालपुर के फुटनी बाजार में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया व फीता काट कर शुभारंभ किया।
उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि फुटानी बाजार के दुकानदार या ग्रामीणों को कई वर्षो से शुद्ध पानी की व्यवस्था नही थी। ताकि प्यासे लोग अपनी प्यास को बुझा सकें, क्योंकि उक्त बाजार और पानी की व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण दर्शन करने आने वाले भक्तों को परेशानी होती थी। लेकिन इस बार से यहां प्याऊ की भी व्यवस्था कर दी गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय जलालपुर प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र फुटानी बाजार पर विगत दस वर्षों से एक से बढ़ कर एक पंडाल का निर्माण किया जाता है, जिस कारण जिले में चर्चा का केंद्र बना रहता है। लेकिन यहां पर पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे यहां दुर्गा पूजा के दौरान आने वाले लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु भक्तों को लाभ नही मिल रहा था। राजद नेता सुधांशु रंजन ने स्थानीय बाजार वासियों से कहा कि अगले साल यहां दस चापाकाल लगाए जाएंगे। ताकि मेला में आने वाले मेलार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद सुमन, पूर्व प्रखंड प्रमुख उपेंद्र कुमार सुमन, स्थानीय जलालपुर प्रखंड के राजद अध्यक्ष श्रीराम राय, चंदन तिवारी, विकास सिंह, रंजन तिवारी, अभिषेक तिवारी, सोनू कुमार यादव, पिंटू तिवारी, मनीष कुमार, दीपक यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे।
स्वास्थ्य केन्द्र में जन्मी माँ दुर्गा स्वरूपा नवजात बच्ची को उपहार!
वहीं राजद नेता सुधांशू रंजन ने अपने जन्मदिन पर दशहरा की सप्तमी तिथि को माँझी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन्मी माँ दुर्गा स्वरूपा नवजात बच्ची को उपहार स्वरूप वस्त्रादि प्रदान किया। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के साथ मौजूद मौजूद लोगों ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं भी व्यक्त किया।