यज्ञ में घी तथा हलवे की दी गई आहुति!
सिवान (बिहार): जई छपरा में चल रहे यज्ञ में घी तथा हलवे की दी गई आहुति। सिसवन प्रखंड में जई छपरा में चल रहे यज्ञ का शुक्रवार 3 बजे के करीब पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। इस दौरान घी तथा हलवे की आहुति दी गई। इस दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूजा अर्चना कराई गई।
राम विवाह कराकर कथा का हुआ समापन।
वहीं जई छपरा काली मंदिर के पास चल रहे देवी भागवत कथा का समापन शुक्रवार बार को कर दिया गया। वहीं कथा वाचिका द्वारा राम विवाह का आयोजन शुक्रवार की संध्या 6:00 बजे से किया गया।
चुनरी ओढ़ा के की गई कन्या पूजन।