छठ पूजा के अवसर पर होगा श्रीराम कथा का आयोजन! तैयारी जोरो पर!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के कचनार गाव के पूरब टोला में छठ पूजा के अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। रविवार को इसकी जनकारी देते हुए अजीत उपाध्याय ने बताया कि छठ पूजा हम हिंदुओ के आस्था का महापर्व है, जिसमे शामिल होने दूर दराज बाहर से लोग आते हैं। वही इसके उपलक्ष्य में भगवान राम कथा का भी आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसको लेकर साफ सफाई का काम जोरों पर है। इस कार्य में सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। वही कथा वाचक बाल व्यास मानस जी महाराज वृंदावन से चलकर आ रहे हैं।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष विकास सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत उपाध्याय, व्यवस्थापक नकुल सिंह, उपाध्यक्ष भूलन सिंह, सचिव गोलू ठाकुर, सरोज महतो, अश्वनी उपाध्याय, अखिलेश महतो, प्रदीप राम के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।