थाना परिसर में भूमि विवादों का हुआ निपटारा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 1मामले तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के 1मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया। इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।
इस संबंध ने अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार।
रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित 9 मामलो पर सुनवाई की गई। वहीं शनिवार को दिन के 1:00 बजे के करीब तक जनता दरबार चला जिसमें 9 मामलों पर सुनवाई की गई ।इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।