घर में लगी भयंकर आग, सब कुछ जलकर राख!
पीड़ित परिवार को मिली सहायता राशि!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता सोहेल अहमद: माँझी थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के छोटकी फुलवरिया गाँव में शुक्रवार की रात्रि आग लगने से झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने चापाकल के पानी के सहारे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालाँकि तबतक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में स्थानीय हेवन्ती कुमारी तथा प्रियंका देवी का घर जल गया। घर में रखा चौकी, बर्तन, बक्सा, चावल, कपड़ा व नगद रुपए सहित जरूरी के कागजात एवम खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान जल गया। आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के समय पीड़ित परिवार पास के ही मंदिर पर प्रोजेक्टर पर रामायण देख रहे थे।
घटना की सूचना पर रात्रि में ही माँझी के सीओ अभिषेक सौरभ मौकें पर पहुँचे तथा पीड़ित परिवार से मिल कर घटना की जानकारी ली। शनिवार की सुबह छोटकी फुलवरिया पहुँचे प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह और पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह द्वारा अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। पीड़ित परिवार को 15000 की आर्थिक सहायता दी गई।
वही शनिवार को ही अंचल कार्यालय में सीओ ने पीड़ित परिवार को बारह बारह हजार का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार प्रसाद और पंचायत के बीडीसी राम इकबाल साहनी आदि भी मौजूद थे।