दुर्गा पूजा के मौके पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैद!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: दुर्गा पूजा पर्व 2024 के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन मुस्तैद! संवेदनशील स्थानों पर रखी जा रही कड़ी चौकसी. सादे परिधान में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की हुई नियुक्ति। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायल 112 चौबीस घंटे सक्रिय। सोशल मीडिया पर रखी जा रही विशेष नजर. असंवेदनशील, धार्मिक भावना आहत करने वाले पोस्टकर्ता को चिन्हित कर कड़ा कदम उठाएगी साइबर पुलिस। पूजा पंडाल व मेले में सक्रिय असामाजिक तत्त्व रहेंगे पुलिस की विशेष नजर में।