दुर्गापूजा: मदनसाठ में ग्रामीण बना रहे है अनोखा पंडाल!
सारण (बिहार): नवयुवक दुर्गा पुजा समिति मदनसाठ के ओर से एक भव्य पंडाल के निर्माण किया जा रहा हैं, जिसके लिए तैयारी पुरी जोरशोर से चल रही है। पिछले कई दिनों से पंडाल को बनाने के कार्य चल रहा है, जो कि बस कुछ ही दिनो में बनकर तैयार हो जायगा।
लगभग 20 फीट ऊँचा होगा। पूजा समिति के ओर से दुर्गा पूजा यहां बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल समिति अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों को पूजा पंडाल के रूप में पेश करता आया है। माँ दुर्गा के अलावा अन्य देवी-देवता के भव्य मूर्तियो को भी यह। देखने को मिलेगा। पूजा पंडाल में माँ दुर्गा और महिषासुर के मूर्ति के अलावा माँ शारदा, बाधा नाशक माँ लक्ष्मी, गणेश, कार्तिकेय आदि की मूर्ति भी समिति द्वारा स्थापित किया जायगा।
एक ऐतिहासिक बात यह है कि अपने पुरी पंचायत मे सबसे बडा मेला भी यही लगता है, जहा कर्ई गांव के लोग मेला को देखने के लिए आते हैं। बताया जाता है कि मदनसाठ पूजा समिति में दो सौ से अधिक सदस्य हैं। मूर्ति के सजावट, सफाई, रोशनी का कार्य अभी चल ही रहा है। समिति में अध्यक्ष के रूप में रंणजित ( उर्फ हिरण सिंह ) सोनू सिंह, आकाश कुमार, अभिषेक सिंह, अमन सिंह, शुभम ( दुर्लभ ), करण कुमार, धनजित सिंह, मिठू कुमार आदि सैकड़ो लोग शामिल है।