बच्चों के छात्रवृति को लेकर दिया गया प्रशिक्षण!
गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड के स्कूल अंतर्गत सभी प्रधानाध्यापकों को बच्चों के छात्रवृति को लेकर दिया गया प्रशिक्षण। उचकागांव प्रखंड के सदभावना मंडप में पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल अंतर्गत सभी प्रधानाध्यापकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक छात्रवृति योजनाओं के बारे मे बताया तथा स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की लाइन लिस्ट करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें फिर से स्कूल लाया जा सके। वही पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि नितेश कुमार तिवारी ने प्री मेट्रिक छात्रवृति के अंतर्गत दिए जाने वाले छात्रवृति के बारे मे जानकारी दी। वहीं छात्रवृति के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स को भी तैयार रखने के लिए बताया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति तथा आधार से जुड़ा खाता और आधार में सुधार अगर जरूरी हो तो कराने के लिए बताया, ताकि बच्चों का छात्रवृति उनके खाते में जा सके।
उन्होंने बताया कि पिछली बार बहुत से बच्चों के आधार में गडबड़ी के कारण उन्हें छात्रवृति नहीं मिल पाया था। पीरामल फाउंडेशन के फेलो राजेश पेरे ने राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति के बारे मे जानकारी दी। वही अविनाश कुमार और सप्तर्षि झा ने गूगल रीड एलौंग के बारे मे जानकारी दी।