बिग ब्रेकिंग। पुलिस कर्मी ही बना भक्षक!
पुलिसकर्मी हाजत में बंद! शराब मामले में फंसा, कर रहा था अवैध वसूली!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के माँझी थाना से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि माँझी थाना में पदस्थापित एक एएसआई को सारण के एसपी के निर्देश पर हाजत में बंद कर दिया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी पीएसआई थाना से फरार बताया जा रहा है। दोनों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है।
इस संबंध में बताया जा रहा है कि एक निर्दोष व्यक्ति को शराब केस में फंसा कर बेरहमी से इनके द्वारा पिटाई कर दिया था। इसके अलावा निर्दोष से अवैध रूप से 21 हजार रुपये उगाही भी की गई है। इसको लेकर आज रविवार को माँझी थाना पर ही खूब बवाल हुआ है।