चित्रगुप्त पूजा को लेकर गांधी आश्रम में हुई बैठक।

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बसंतपुर कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की वार्षिक पूजा को ले गांधी आश्रम में रविवार की संध्या 5 बजे के करीब बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रति वर्ष दीपावली के दूसरे दिन होने वाली इस पूजा को लेकर तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चित्रांश परिवार के राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिपावली के दूसरे दिन कृष्ण पक्ष के द्वितीया तिथि को कायस्थ समाज अपने अराध्य की पूजा-अर्चना के लिए कलम दवात की पूजा करते हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहायक है, जो स्वर्गलोक का लेखा जोखा रखते हैं।