शराब मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपों को गिरफ्तार किया है। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है।
शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार!
वहीं सिसवन प्रखंड के ही चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी राजू प्रसाद तथा घुरघाट निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को तीनों आरोपियों को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।