पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना का मात्र 10 मिनट में उद्भेदन! दो देशी कट्टे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार!
सारण (बिहार): गरखा थानान्तर्गत 10 मिनट के अंदर लूट कांड का किया गया सफल उद्भेदन। लूट कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को दो देशी कट्टा एवं एक मोटरसाईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को समय करीब 22:30 बजे गरखा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- मैकी स्थित पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कर्मी को हथियार का बल दिखाकर दो अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना को कारित किया गया।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (परि०)-सह-थानाध्यक्ष, गरखा थाना के नेतृत्व में मात्र 10 मिनट के अंदर शान्ति लाइन होटल से करीब 200 मीटर पहले अवैध हथियार, कारतूस तथा लूटे गये सामान के साथ 02 व्यक्ति 1. गोलू सिंह पिता- स्व० चंद्रशेखर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह सा०- बसंतपुर सत्जोड़ा, थाना- पानापुर, जिला- सारण एवं 2. अभिषेक सिंह पिता - मुन्ना सिंह, सा०- नेवाजी टोला, थाना- मुफ्फसिल जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में गरखा थाना कांड सं0-651/24, दिनांक-15.10.24, धारा-317 (4)/317 (5) बी0एन0एस0 एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी सुश्री ईशा गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक (परि०) -सह-थानाध्यक्ष गरखा थाना, पु०नि० शशिरंजन कुमार - सह-अपर थानाध्यक्ष गरखा थाना, प्र०पु०अ०नि० राजीव कुमार, प्र०पु०अ०नि० सूर्यकान्त कुमार, प्र०पु०अ०नि० संजय कुमार, प्र०पु०अ०नि० राहुल त्रिपाठी, प्र०पु०अ०नि० विक्रांत कुमार, प्र०पु०अ०नि० विकाश कुमार, सि0/498 संजीत कुमार, चालक सि०/75 चन्द्र प्रकाश कुमार मौजूद थे।