मारपीट की घटना में महिला घायल, सांप काटने से युवक अचेत!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी उमाशंकर साह की पत्नी इलायची देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
सांप काटने से युवक अचेत
सिसवन थाना क्षेत्र के शुभंकर छपरा डीह गांव में सांप काटने से एक युवक अचेत हो गया। युवक स्थानीय निवासी रणजीत सिंह का पुत्र शशांक कुमार है। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।