अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे साहिब दरबार के श्रद्धालु !
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर धाम स्थित साहिब दरबार के श्रद्धालु अयोध्या में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे। इस संबंध में साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 26 से 28 सितंबर 2024 तक अयोध्या, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। यह महोत्सव भारतीय संस्कृति, धार्मिकता और वैश्विक एकता को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें विभिन्न देशों से प्रमुख व्यक्ति और भक्त भाग लेंगे। इस को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।अंतरराष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव में 1000 से ज्यादा श्रद्धालु भाग लेंगे। श्रद्धालुओं के जाने आने को लेकर साहिब दरबार के माध्यम से विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को अयोध्या तक पहुंचने में किसी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। अयोध्या तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह रास्ते में खाने पीने की व्यवस्था सही तरीके से की गई है। खास करके इस यात्रा में महिला एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं पर विशेष ध्यान रखने को लेकर अलग से सेवादारों की व्यवस्था की गई है।