बाढ़ अपडेट: भीखपुर छरकी (बांध) टूटा, मरम्मती में जुटा प्रशासन, ग्रामीणों में हाहाकार!
सरयू नदी का भी जल स्तर खतरे का निशान से ऊपर!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखण्ड के भीखपुर गांव के दक्षिण भाग में स्थित दाहा नदी का बांध गुरुवार की दोपहर टूट गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बांध के टूटने से ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही बांध की मरम्मति कार्य शुरू करवा दिया।बोरे में मिट्टी भरकर बांध पर काम कराया जा रहा है। सीओ ने बताया कि आधा दर्जन मजदूरों को लगाया गया है। जल्द ही छरकी (बांध) की मरम्मती पूरी करा ली जाएगी।
वहीं बताया जाता है कि सिसवन से होकर गुजरने वाली सरयू नदी का भी जल स्तर बढ़ने से किसानों के साथ साथ निचले इलाकों में बसे लोग काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। ग्यासपुर, साईपुर, भागर,कचनार,शुभहता, ट्रेनवा माधोपुर आदि गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से चिंतित है। जानकारी के अनुसार गंगपुर सिसवन में सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। गंगपुर सिसवन में खतरे का निशान 57.04 है, जबकि यहां नदी का जलस्तर 57.6 2मीटरहै जो खतरे के निशान से 0.56मीटर ज्यादा है।