जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया तिहरे हत्या के दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियो को पुरस्कृत!
सारण (बिहार): माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा प्रेक्षागृह, सारण में तिहरे हत्या के दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों/अन्य कर्मियों को किया गया पुरस्कृत।
रविवार को प्रेक्षा गृह, सारण में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारण तथा पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा रसूलपुर तिहरे हत्या कांड के सफल उभेदन, गिरफ्तारी, 14वे दिन आरोप पत्र समर्पित करने एवं 50वे दिन कांड में दोषसिद्ध दोनों अभियुक्तों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निम्नांकित पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
अनुसंधान टीम
1. श्री रंजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस कार्यालय, सारण, 2. पु०नि० विरेन्द्र कुमार सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक, एकमा, 3. पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार (अनुसंधानक), 4. पु०अ०नि० दिपक कुमार सिंह, 5. पु०अ०नि० प्रभात कुमार,
अभियोजन टीम
1. श्री राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, (मु०) सारण, 2. श्री सुभाष चन्द्र दास, सहायक व्यवहार न्यायालय सारण, 3. दीपक कुमार सिंह, अपर लोक अभियोजक, व्यवहार न्यायालय, सारण 4. पु०नि० राजेश कुमार सिंह, प्रभारी अभियोजन शाखा, 5. सुरेंद्र नाथ सिंह, लोक अभियोजक व्यवहार न्यायालय, सारण 6. स०अ०नि० ब्रहमेश्वर सिंह, अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय
छापामारी टीम
1. श्री राहुल कुमार, अंचलाधिकारी, एकमा 2. पु०नि० उदय कुमार, थानाध्यक्ष, एकमा, 3. स०अ०नि० सकलदेव पासवान, 4. प्र०पु०अ०नि० प्रीति कुमारी, 5. सैप ड्राईबर बलिस्टर कुमार पंडित 6. गृहरक्षक अशोक सिंह, सभी थाना रसूलपुर,
यह सम्मान उपरोक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों / कर्मियों को ससमय गिरफ्तारी करने, विधिवत अनुसंधान पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय से सजा दिलाने हेतु अपेक्षित न्यायिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में सहयोग के लिए दिया गया है।