अलग-अलग घटना में बाइक से गिरकर दो घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर बाइक से गिरकर दो घायल हो गए। घायलो में ग्यासपुर लेवाड़ी गांव के रामनारायण साह का पुत्र अनुज कुमार साह व चैनपुर के जूली के आर्केस्ट्रा में डांस करने वाले किन्नर पूजा घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
अखंड मानस पाठ का हुआ आयोजन
सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के सिसवन में नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर में 24 घंटे का आखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के रेवती से आए मानस मंडली ने संगीतमय मानस पाठ किया। मानस पाठ के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इसकी जानकारी स्थानीय निवासी लालदीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, गणेश तिवारी, हरिवंश सिंह, गणेश सिंह पुजारी बशिष्ठ पाठक, व विनोद दुबे सहित अन्य ने दी।