आपसी विवाद में चले लाठी डंडे, दो घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर रविवार को हुए मारपीट की घटना में एक महिला और एक युवक घायल हो गए। पहली घटना सिसवन प्रखण्ड के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की बताई जा रही है जिसमे आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवती घायल हो गई। घायल महिला रामगढ़ निवासी उमेश पटेल की पुत्री ज्योति कुमारी है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के सरौत गांव की है जिसमे आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक सरौत निवासी दिनेश भगत का पुत्र मुन्ना कुमार भगत है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।