विधानसभा चुनाव की तैयारी: लोजपा ने भरा हुंकार!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार में लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा ऋषि में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे, लोजपा (रामविलास) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा, विनय कुमार प्रधान महासचिव, सियाराम यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए और इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर समीक्षा बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी जिलों में तैयारियां की जा रही है। लोकसभा चुनाव में हमारे जीत का स्ट्राईक रेट सौ प्रतिशत रहा है और विधानसभा चुनाव 2025 में भी हम सौ के स्ट्राईक रेट से सीट जीतेंगे। बिहार में हमारी दावेदारी पचास से ज्यादा सीटों पर है, लेकिन एनडीए का शीर्ष नेतृत्व सीट फाईनल करेगा।
वहीं लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि बूथ लेवल पर संग़ठन को मजबूत किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर बैठक आयोजित कर संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। लोजपा को हर जिले में एक एक सीट मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। साथ ही 28 नवंबर को लोजपा अपना स्थापना दिवस मनाएगी। इस अवसर पर जिले से भी पार्टी के पदाधिकारी रवाना होंगे। लोजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि 28 नवंबर को लोजपा रामविलास की पार्टी के 23 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले से पार्टी के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन लोजपा के सुप्रीमों चिराग पासवान के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प बिहार फस्ट बिहारी फस्ट है। इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।