एक ही रात दो घरों में चोरी, पुलिस हैरान!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में एक हीं रात दो अलग-अलग मकान में घुस कर चोरों ने हजारों रूपये मूल्य की संपति चोरी कर ली। उसके बाद घटना की सूचना पीड़ित परिवारों ने स्थानीय थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात जैतपुर गांव के काली स्थान के समीप चोरों ने बारी- बारी से दो घरों को निशाना बनाया है। पीड़ित अनिरुद्ध ठाकुर ने बताया कि उनके घर के सदस्य रात में भोजन करके सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने घर में घुस कर आभूषण रखे एक शूटकेश तथा एक बक्सा लेकर फरार हो गए हालाकि सुबह में घर के कुछ दूरी पर खेत में टूटा हुआ बक्सा तो मिल गया जबकि आभूषण रखे शुटकेश का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना में सोने चांदी के करीब पांच थान जेवरात चोरी होने की बात बताई जाती है।
इसी तरह बगल के ही बिरेंद्र ठाकुर के घर में घुस कर चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे बक्सा के समान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी अगले दिन हुई जब घर के ही बगल में टूटा हुआ बक्सा मिला। वही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।