थाना परिसर में लगा जनता दरबार, हुआ जमीनी विवादों का निपटारा!
सिसवन थाना परिसर में शनिवार को 12 बजे के करीब भूमि से जुड़े 3 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया ।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
एम एच नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन।
हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी गई। वहीं जनता दरबार दिन के 1:30 बजे के करीब तक चला।
रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार।
रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया वहीं शनिवार को दिन के 2:00 बजे के करीब तक जनता दरबार चला जिसमें पांच मामलों पर सुनवाई की गई इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।