24 घंटे के अंदर तीन अपहृत महिलाएं बरामद!
सारण (बिहार): सारण जिलांतर्गत बीते 24 घंटे में तीन अपहृत महिलाओं को सारण पुलिस ने किया बरामद।
इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशानुसार गुमशुदा /अपहृत की बरामदगी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक शुक्रवार को अमनौर थाना कांड संख्या 93/21 के निक्की कुमारी, पिता विश्वनाथ राम, साकिन- विशनपुर पिपराही, थाना अमनौर, जिला- सारण, 2. परसा थाना कांड संख्या 221/24 के मोनी कुमारी, पिता- जयगुल महतो साकिन - फुरे छपरा, थाना परसा , जिला- सारण एवं 3. रिविलगंज थाना कांड संख्या - 225/24 के लक्ष्मी कुमारी पिता लाखन सिंह साकिन बैजू टोला थाना रिविलगंज जिला सारण, के कुल तीन अपहृताओं को सारण पुलिस द्वारा बरामद किया गया।