सारण जदयू ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित!
सारण (बिहार): सारण जदयू ने एक दिवसीय कार्यक्रम सम्मेलन में अपने जिले के कार्यकताओं को सम्मानित किया।
जिले के दरियापुर प्रखंड के रेल पहिया के समीप स्थित पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय के निजी आवास पर आयोजित एक दिवसीय परसा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में दर्जनों जदयू नेता पहुंचे हुए थे।
इस दौरान पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके बिना कोई भी संगठन नही चल सकता है और न ही उसका विस्तार हो सकता है। इसलिए कार्यकर्ता का सम्मान होना चाहिए।
वहीं जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने आगामी विधान सभा चुनाव पर फोकस करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज करने का अनुरोध किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ सिंह विकल ने कहा कि जदयू के शासनकाल में बिहार का जो विकास हुआ है, उसका हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। जनता नीतीश कुमार से काफी खुश है और अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें पुनः मुख्यमंत्री के पद पर काबिज देखना चाहती है।इसलिए कार्यकर्ता जनता के सुखदुख में भागीदार बनें।
वही कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री ने सम्मानित भी किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी जायसवाल, सलाहकार समिति के सदस्य जयप्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह कुशवाहा, जेपी सिंह सहित सभी पंचायत अध्यक्ष व बूथ कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया।