चोरी की गई गहने और नगद राशि के साथ एक गिरफ्तार!
सारण (बिहार): जिले के नयागांव थाना अन्तर्गत गृहभेदन कांड का उद्देदन कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी की गई सामानों को भी किया गया बरामद।
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 15 अगस्त को जयप्रकाश सिंह, पिता स्व० ओमप्रकाश सिंह, थाना नयागांव, जिला-सारण के घर से सोने का चैन, सोने की अंगूठी-03, सोने का झुमका-03 जोड़ा, सोने का जीउतिया-01, सोने का मंगल सूत्र-01, चांदी का पायल-03 जोड़ा, नगद 60 हजार रूपये एवं दीवाल पर टंगे पेंट के पॉकेट से 20 हजार रूपये की चोरी हुई थी। इस संबध में नयागांव थाना कांड सं०- 152/24, दिनांक 16/08/2024 धारा 305/331(4) BNS दर्ज किया गया।
उक्त कांड के अनुसंधान के क्रम में दिनांक 20.08.2024 को विकास कुमार, पिता - स्व० भिखारी महतो, साकिन बहेरवागाछी, थाना- नयागांव, जिला सारण को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इनके निशानदेही पर एक मंगलसूत्र , एक जोड़ा कान का झुमका, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का चैन के साथ 10 हजार रूपये नगद को बरामद किया गया।