शराब मामले में दो और मारपीट में एक गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगो को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से शराब पीने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घुरघाट गाँव निवासी दिलीप महतो तथा ग्यासपुर गाँव निवासी राजेश सिंह रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच कराई जहां पर शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस ने जानकारी दी।
वही सिसवन थाना पुलिस ने सुगहि गांव से मारपीट के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुगहि गाँव निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। सिसवन थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस ने जानकारी दी।