सिवान: मारपीट में दो, बाइक दुर्घटना में एक घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के जयी छपरा महम्मदपुर मुख्य सड़क पर जयी छपरा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रेवती के रहने वाले मोहन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन सिंह मेंहदार से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिर कर घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया, जहां पर उनकी मरहम हुई।
वहीं जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव में पति-पत्नी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में हसुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित एक अन्य शामिल है।