जनसुराज ने किया एकमा प्रखंड कार्यकारिणी कमेटी का गठन!
सारण (बिहार): एकमा जन सुराज प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को सारण जिला अध्यक्ष बच्चा प्रसाद ने प्रखंड कार्यकारिणी कमिटी ने घोषणा कर दी। यह घोषणा बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के एकमत के पश्चात की गई।
उक्त इकाई में एकमा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, संगठन महासचिव रामनाथ मांझी, महिला अध्यक्ष सरोज देवी, किसान अध्यक्ष सतेन्द्र कुशवाहा,युवा अध्यक्ष विवेक पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सिंह, कार्यालय प्रभारी संतोष साह, अभियान समिति के प्रखंड संयोजक रमेश गीरी आदि शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह ने किया तथा संचालन रमेश गीरी ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, मुन्ना भवानी, महिला जिला अध्यक्षा अमिता साहनी, जिला महासचिव श्रवण महतो, जिला संयोजक प्रियरंजन युवराज सिंह, एकमा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, जनाब खुर्शीद नैयर साहब, उदयशंकर सिंह, ललित तिवारी, नीरज तिवारी, नगनरायण कुशवाहा, संतोष सिंह, चंदेश्वर मांझी, अभिषेक तिवारी, आर्यन तिवारी, रणवीर सिंह, राकेश सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के अंत में समाजवादी नेता स्व रामबहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर बच्चा सिंह ने कहा कि श्री सिंह मांझी विधानसभा क्षेत्र से सदस्य और महराजगंज से लोकसभा सदस्य और केन्द्रीय मंत्री भी रहे हैं। श्री सिंह समाजवाद के पुरौधा थे।