मारपीट में महिला घायल, सर्पदंश से अधेड़ अचेत!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र का सिसवन गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सिसवन निवासी विजय यादव की पत्नी बबीता देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन सांप काटने से अधेड़ अचेत
सिसवन थाना क्षेत्र के ही चांदपुर गांव में सांप काटने से एक अधेड़ व्यक्ति अचेत हो गया। व्यक्ति स्थानीय निवासी गंगा पांडेय का पुत्र सितेश्वर पांडेय है।
बताया जाता है कि वह खेतों की ओर घूमने गया था तभी उसे सांप ने काट लिया। आनन फानन में उसका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।