रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचे सिग्रीवाल! पोखरा का होगा सौंदर्यीकरण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखण्ड क्षेत्र के रामकृष्ण मिशन आश्रम शाखा सलेमपुर में रविवार को आयोजित मेडिकल कैम्प में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल पहुंचे। वहीं यहां लगने वाले मेडिकल कैंप को सराहनीय बताते हुए कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही। रामकृष्ण मिशन के द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी जा रही सेवाएं सराहनीय है। उक्त मौके पर सांसद का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। वहीं सांसद ने भी उपस्थित गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।
वहीं सांसद ने आश्रम के समीप स्थित पोखरा का निरीक्षण कर भव्य पक्का घाट निर्माण करवाने की घोषणा की। उक्त मौके पर संस्था के सचिव अतिदेवानंद जी महाराज, डॉक्टर राजीव रंजन, डॉक्टर बीएल सिंह, हेमनारायण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह समाज, अमरजीत सिंह, श्री राम सिंह, सुरेश्वर सिंह, अशोक सिंह तथा सूर्य सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।