शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगो को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भदौर गाँव निवासी परसोत्तम गिरी तथा अनिरुद्ध भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच कराई जहां पर शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना पुलिस ने जानकारी दी।