पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वी जयंती पर बांटे गए फल!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वी जयंती मंगलावर को धूमधाम से मनाई गई। देश प्रदेश में कांग्रेस जन और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। वहीं कटिहार में भी कांग्रेस के नेताओं द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजेंद्र आश्रम में जिला अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में आज भारत का नाम दुनिया भर में लिया जाता है, तो इसके पीछे राजीव गांधी की समृद्ध सोच थी। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत को जो तरक्की और सम्मान मिला है, इसके पीछे भी प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी जी की वह व्यापक सोच थी कि बिना आईटी को विकसित किए देश को विकास के रास्ते पर आगे नहीं ले जाया जा सकता। बात चाहे सेवा की क्षेत्र की हो या युवा और महिलाओं को अधिकार देने की राजीव गांधी जी का अहम योगदान है। वही इस मौके पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का भी वितरण किया गया और मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।