अलग अलग घटनाओं में पुरुष सहित 3 महिलाएं जख्मी!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखण्ड के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर चैनपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी हीरालाल साह की पत्नी सुभावती देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही कचनार में सांप काटने से दो अचेत। इस संबंध में बताया जाता है कि सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में सांप काटने से एक महिला सहित दो लोग अचेत हों गए। सां काटने की घटना में कचनार टोला बिशनपुर के ब्रह्म सिंह का पुत्र 70 वर्षीय राजदेव सिंह व स्थानीय निवासी अजय सिंह की पत्नी मीना देवी शामिल है। दोनों लोगों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।