आनंद प्रकाश सिंह होंगे हसनपुरा के नए बीडीओ! जिले में मारपीट की घटना में कई घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम का ट्रांसफर हो गया है। इस को लेकर विभागीय पत्र जारी हुआ है। वही उनके जगह पर हसनपुरा प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह होंगे।
मारपीट में बने 6 अभियुक्त!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित कजरासन गांव में दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है । प्रथम पक्ष के उक्त निवासी संजय कुमार यादव के आवेदन के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थाना कांड 182/24के तहत उक्त गांव निवासी चन्द्रीका यादव, मुन्नी लाल यादव, विपिन यादव, शांति देवी , नेहा कुमारी, निशा कुमारी समेत आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त किया गया है ।
मारपीट में महिला के साथ कई घायल!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव के रहने वाली एक महिला द्वारा सिसवन थाने में आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बनाया बताया कि भागर गाँव निवासी ज्ञानती कुँवर द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं इसी थाना के ग्यासपुर मठिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी वीरबहादुर चौधरी की पत्नी सावित्री देवी व उसका पुत्र सनोज चौधरी के अलावा हरेंद्र चौधरी की पत्नी फुलवाशो देवी है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
मां बेटे को मारपीट कर किया घायल!
नौतन (सिवान): नौतन थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र व पत्नी को मार-पीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायल में मालती देवी तथा उनका पुत्र शामिल है।