डायन समझ बहु ने सास का किया काम तमाम!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: डायन का आरोप लगाकर बहू ने अपने साथी के साथ मिलकर सास का किया मर्डर, हाथ पर बने टैटू ने खोला राज। 11 जून को मुफस्सिल पुलिस को डिग्गी कटिहार फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया जो शव पूरी तरह सड़ गल चुकी थी। सिर्फ एक हाथ ही बचा था, जिस पर एक टैटू बना हुआ था। पुलिस के समक्ष में कई तरह की चुनौतियां थी। महिला की हत्या किसने की और यह महिला कहां से यहां आई! पुलिस ने महिला के हाथ पर बने टैटू से पहले उसकी पहचान की। महिला की पहचान किशनगंज जिला निवासी देवशरण ऋषि की पत्नी शांता देवी के रूप में हुई थी।
अब सवाल यह उठता है कि महिला की हत्या किसने की और क्यों की? पुलिस महिला के हत्यारे को पकड़ने के लिए सुराग ढूंढ रही थी। इसी दौरान उन्हें पता चला की मृत्यु के पहले एक सास अपनी सौतेली बहू मंगनी देवी के घर आई हुई थी। पुलिस को सौतेली बहू पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर जब पूछताछ किया गया तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस घटना के पीछे उनका एक साथ ही झारखंड के रहने वाले मो शमीम ने साथ दिया था। घटना के पीछे के वजह के बारे में गिरफ्तार महिला ने खुलासा किया कि उनके पति की मौत कुछ दिनों पूर्व हुई थी। उनकी मौत का कारण उनका सौतेली सास है। उनकी सास डायन है और तंत्र-मंत्र से उन्होंने उनके पति की जान ले ली थी। इसलिए उन्होंने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी गला दबा कर जान ले ली और शव को पानी से भरे गड्ढे में छुपा दिया। इस पूरे मामले का खुलासा डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने किया।