रिश्तेदारी में आई मां बेटी मारपीट की घटना में घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र की कचनार गांव में रिश्तेदारी में आई मां बेटी मारपीट की घटना में घायल हो गई। घायल एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के भर के लोग के मठिया निवासी शत्रुघन राम की पत्नी विद्यावती देवी व उसकी पुत्री अनु कुमारी शामिल है। मां बेटी अपने रिश्तेदार के यहां कचनार में आई थी। किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें हुई मारपीट में दोनो घायल हों गई। सिसवन रेफरल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज कराया गया।