मारपीट के दो आरोपी गिरफतार, एक महिला घायल!
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के छितौली गांव से मारपीट के दो आरोपी हुए गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने छितौली गांव से मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सिवान जेल भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में छितौली गांव निवासी धनंजय यादव तथा रविंदर यादव शामिल है।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही ग्यासपुर मठिया गांव में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला गयासपुर मठिया गांव निवासी भोला साह की पत्नी हेवन्ती देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।