अब निर्दोष को इंसाफ और दोषी को मिलेगा जल्द सजा!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजन कर उपस्थित लोगों को नए कानून के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नया कानून 1 जुलाई से प्रभावी रूप से लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि इस कानून से निर्दोष को इंसाफ मिलेगा दोषी को सजा जल्द मिलेगी।
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उपस्थित लोगों को नए कानून के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि नया कानून एक जुलाई से प्रभावी रूप से लागू हो गई है।उन्होंने बताया कि इस कानून से निर्दोष को इंसाफ मिलेगा दोषी को सजा जल्द मिलेगी।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में सोमवार को नए कानून की जानकारी देने के लिए बीडीओ राजेश्वर राम, अंचलाधिकारी उदयन सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में व थानाध्यक्ष की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। जहां क्षेत्र दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों को थानाध्यक्ष ने बताया कि आज से तीन नए अपराधिक कानून लागू हुआ है। जिससे एफआइआर दर्ज करने से लेकर फैसला सुनाने तक की समय सीमा निर्धारित है। जिससे न्याय सुगम होगा।