कृषि फार्म से देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार! एक पियक्कड़ भी हुआ गिरफ्तार!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के रघुनाथपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मुरार पट्टी कृषि फार्म से देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुरार पटी कृषि फार्म से देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले रमाशंकर पंडित के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 85 लीटर देसी शराब पुलिस ने बरामद किया है।इस संबंध में रघुनाथपुर पुलिस ने जानकारी दी।
वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ही राजपुर से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजपुर से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार। आरोपी की पहचान विनोद यादव उर्फ राम गोविंद यादव के रूप में हुई। पुलिस द्वारा उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।