शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के कचनार गांव से शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कचनार गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कचनार गांव निवासी शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। आरोपी शमशाद अंसारी का पुलिस ने सिसवन के रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई जहां से शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शमशाद अंसारी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।