मचा हड़कंप: रात्रि में एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण!
दो पुलिसकर्मी पुरस्कृत, तो दो थानाध्यक्ष पर निकला स्पष्टीकरण!
सारण (बिहार): पुलिस अधीक्षक, सारण ने मंगलवार की रात्रि में जिले के मुफ्फसिल, अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में थाना के हाजत, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का किया गया निरीक्षण। साथ ही थाना में थाना रजिस्टरो से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जाँच की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सारण थानाध्यक्ष को रात्रि गश्ती सुचारू रूप से किए जाने, शराब के परिवहन एव भंडारण पर निगरानी रखने, वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द पकडने एवं थाना पर आने वाले परिवादियों की समस्या को गंभिरता से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना के औचक निरीक्षण के क्रम में संतरी 1. सिपाही 724 विनोद कुमार, डोरीगंज थाना, 2. गृहरक्षक 201731 राजू कुमार यादव, अवतारनगर थाना, को अपने कर्तव्य पर चुस्त एवं मुस्तैद पाया गया, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा उक्त दोनो संतरी को 500-500 रू0 की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही निरीक्षण के दौरान अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना के गश्ती वाहन को थाना में ही पाया गया, जिसके संबंध में दोनो थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।