शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव से तीसरी बार शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी संतोस कुमार सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।